बिहार ❤
- akjhajk302004
- May 24, 2024
- 1 min read
कभी देखना हो प्यार तो हमारे बिहार आना ,
कभी देखना हो आदर सत्कार तो हमारे बिहार आना ।
कभी देखना हो सुकून तो हमारे बिहार आना ,
कभी देखना हो लोगों का व्यवहार तो हमारे बिहार आना ।।
ये अर्पण की भूमि है ये तर्पन की भूमि है,
कुछ लोगों के लिए कर जाने की खोज मे,
माँझी के त्याग और समर्पण की भूमि है।
माँ का प्यार है, छठ व्रत यहाँ सबसे बड़ा त्योहार है।
लोग मरते होंगे चावमीन और मोमोस पर,
लिट्टी चोखा और भात दाल भुजिया ही यहाँ के लोगों का प्यार है।
मुज़्ज़फ़रपुर की लीची से लेकर, मिथिला पेंटिंग तक
हाजीपुर के केले से लेकर, दरभंगा महाराज के किले तक,
एक से एक दार्शनिक श्रोतों का भंडार है।
यही तो हमारा बिहार है ।
सम्राट अशोक से लेकर महान कवि विद्यापति तक,
राजेंद्र प्रसाद से लेकर महाराज जनक तक,
एक से बढ़कर एक ज्ञानी लोगों का भंडार है।
यही तो अविचल,अडिग,अखंड हमारा बिहार है।
यही तो अविचल,अडिग,अखंड हमारा बिहार है।।
:-अविनाश ❤
Comments