कॉलेज का पहला दिन!! ✨❤
- akjhajk302004
- May 24, 2024
- 1 min read
छोटे से शहर से निकलकर बड़े शहर को आया,
एक कॉलेज मे अपना एडमिशन करवाया।
कुछ अलग था वो पहला दिन कॉलेज का,
जिस दिन मै पहली बार कॉलेज आया।।
नए नए दोस्त बने,
नए नए किरदार दिखे।
जिंदगी में हमेशा साथ रहेंगे,
ये कहने वाले यार मिले।।
उस दिन था ऑडिटोरियम मे एक प्रोग्राम,
बताया जा रहा था क्या करना है आपको आगे काम।
मिला एक बहुत अच्छा दोस्त उसी बीच,
जैसे मिल गया हो जिंदगी को एक मुकाम।।
फिर शुरू हुई कॉलेज की पढाई,
वो किस्से और छोटी छोटी लडाई।
धीरे धीरे बनते गए नए दोस्त यार,
देखते देखते जो अब बन गए है मेरे लिए परिवार ।।
खत्म हुआ सेमेस्टर के साथ ये साल,
आने वाले साल मे करेंगे और मस्ती धमाल।
जिसमे दोस्ती और प्यारी लडाई भी होगी,
साथ ही साथ बहुत सारी पढाई भी होगी ।।
:-अविनाश❤
Comments