जिंदगी!!
- akjhajk302004
- May 24, 2024
- 1 min read
बेरंग सी हो गई है जिंदगी,
न अब पुराने दोस्तों का साथ है
न अब वही पुरानी बात है
बस अपने ही मन के ख्यालों में
बीतता हर एक दिन और रात है।।
न कुछ पाने की होड़ है,
न अब पहले की तरह हम मजबूर है।
बस कुछ नया कर जाने की सोच में,
पता नही हम कब से इतने मशहुर है।।
की शायरों की महफ़िल में,
अब हमारे भी चर्चे है।
थोड़ा अभी सब्र करलो,
हमारे इरादे अभी कच्चे है।।
जिस दिन कुछ बन गया,
समझ जाऊंगा कुछ बड़ा कर लिया।
इस भीड़-भाड़ से दूर,
जीवन में कुछ नया कर लिया।।
तब तक महादेव का साथ है,
तो घबराने वाली नही कोई बात है।
समय के इस चक्र में,
बीतते चले जाएंगे कई दिन और कई रात है,
बीतते चले जाएंगे कई दिन और कई रात है।।
:-अविनाश ❤
Comments