क्यों हम बीती बातों को याद करें?
- akjhajk302004
- May 24, 2024
- 1 min read
क्यों हम बीती बातों को याद करें,
क्यों उन बातों को याद करके,
हम वक़्त अपना बर्बाद करें,
आखिर क्यों हम उन बातों को याद करें?
जिसको रहना है वो कभी छोड़कर जाएगा नही,
जिसको जाना है वो कभी लौटकर आएगा नही।
फिर हम क्यों उनके लौट कर आने का इंतज़ार करें,
आखिर क्यों हम उन बातों को याद करें?
जो लम्हें है उसी को हँस कर जीलो,
खाओ पियो और जिंदगी के मजे लो।
क्यों हम कल की परवाह आज करें,
आखिर क्यों हम उन बातों को याद करें?
मुश्किलो का दौर है, तुम्हें खुद संभल कर चलना है!
इन खराब रास्तों से, तुम्हें खुद बच कर निकलना है।
क्यों हम किसी के साथ की उम्मीद की फरियाद करें,
आखिर क्यों हम उन बातों को याद करें,
आखिर क्यों हम उन बातों को याद करें??
:- अविनाश!! ❤
Comments