top of page
Search

मै!!

May 24, 2024
1 min read

मै!!


हमेशा बुरे हम ही क्यों बनते है

सही करना चाहो तो गलत हो जाता है

किसी को मनाने जाओ वो रूठ कर बैठ जाता है

मतलब से भरी है ये दुनिया, और यहाँ के लोग

काम आने पर यहाँ हर कोई हाथ मिलाता है

अपना काम हो जाने पर सब कोई भूल जाता है

और जब तक काम न हुआ हो आगे पीछे मंडराता है

गिरगिट से भी तेज बदलते है रंग लोग यहाँ

देख कर इनकी ये आदत को दिल बार बार रूठ जाता है

सोचता हूं सब साथ है मेरे

अकेले खड़ा हूँ इस भीड़ मे वो बाद मे पता चल पाता है

यहाँ अच्छे लोग बाद मे और बुरे पहले पसंद आते है

तभी तो ये जमाना उन्हे cool stylish कहकर बुलाते हैं

हाँ नही हूँ, मै cool बाकियों की तरह

पर दोस्ती मेरे से अच्छी कोई नही निभा पाता है

हमेशा सामने वाले को भागते देखा है मैने

साथ छोड़ना मुझे कभी समझ नही आता है

ऐसा ही हूँ मै भीड़ से अलग रहने वाला

दुनिया में खुद को अकेला ढूढने वाला

न सम्मान का मोह, न अपमान का भय है मुझे

यही एक ताक़त मुझे और लोगों से अलग बनाता है

तुम साथ दो या न दो मेरा इस दौर मे

मेरा साथ मिलेगा तुम्हे जिंदगी के किसी भी मोड पे!!


:-अविनाश❤

 
 
 

Recent Posts

See All
कॉलेज का पहला दिन!! ✨❤

छोटे से शहर से निकलकर बड़े शहर को आया, एक कॉलेज मे अपना एडमिशन करवाया। कुछ अलग था वो पहला दिन कॉलेज का, जिस दिन मै पहली बार कॉलेज आया।।...

 
 
 
तलाश!!

मै घूमता रहता हूँ, यहाँ वहाँ दर बदर। न वो मिली न मिली उसकी खबर , तलासती है फिर भी उसको निगाहें मेरी।। की कही वो मिल जाए या मिले उसकी खबर,...

 
 
 
शिव!!❤

शमशान में बैठा एक अघोरी, देख रहा है दुनिया पूरी। नाथो के नाथ है जो , मेरे भोलेनाथ है वो।। शिव तांडव के नचारी वो, चंद्र त्रिसुल धारी वो।...

 
 
 

Comments


  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

Avinash Kumar Jha

Contact

Ask me anything

Thanks for submitting!

bottom of page