ऐसा लगता ही नही की हमारा साल बदला!!
ऐसा लगता ही नही की हमारा साल बदला,
और न ही हमारा हाल बदला।
वो पुरानी बातों का न ही ढँग और न चाल बदला
ऐसा लगता ही नही की हमारा साल बदला।।
भाग दौड़ पहले भी थी भाग दौड़ अब भी है,
कुछ सपनों का साथ पहले की तरह अब भी है।
दिन की शुरुआत और शाम का पता न तब था और न अब ही है,
अपनी आशाओं को संजोये न ही मन का भाव बदला,
ऐसा लगता ही नही की हमारा साल बदला।।
कुछ बदलना ही है तो अपने मन के विचारों को बदल,
गिर उठ और फिर संभल।
ऐसे ही बीतता चला जाएगा तेरा आने वाला हर एक पल,
फिर सोचता फिरेगा क्यों न अभी तक हमारा हाल बदला
ऐसा लगता ही नही की हमारा साल बदला,
ऐसा लगता ही नही की हमारा साल बदला!!
:- अविनाश❤
Comments